
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट प्रवेश द्वार के पास प्लेटफॉर्म 16, 15 और 14 पर शनिवार रात बड़ा हादसा हुआ। प्रयागराज एक्सप्रेस में सवार होने के लिए उमड़ी भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक घटना में 18 लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
घायलों का इलाज और मुआवजा
घायलों को एलएनजेपी अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। रेलवे ने मुआवजे की घोषणा की:
मृतकों के परिवारों को ₹10 लाख
गंभीर घायलों को ₹2.5 लाख
सामान्य घायलों को ₹1 लाख
हादसे की वजह
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अचानक प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ गई, जिससे भगदड़ जैसे हालात बन गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्टेशन पर भारी भीड़ थी और कई यात्री दम घुटने से बेहोश हो गए।
मृतकों की सूची
सुरुचि पुत्री (11 वर्ष) मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार
कृष्णा देवी (40 वर्ष) पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर, बिहार
विजय साह (15 वर्ष) पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर, बिहार
नीरज (12 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली, बिहार
शांति देवी (40 वर्ष) पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार
पूजा कुमार (8 वर्ष) पुत्री राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार
संगीता मलिक (34 वर्ष) पत्नी मोहित मलिक निवासी भिवानी, हरियाणा
पूनम (34 वर्ष) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एन्क्लेव, दिल्ली
ममता झा (40 वर्ष) पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई, दिल्ली
रिया सिंह (7 वर्ष) पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर, दिल्ली
बेबी कुमारी (24 वर्ष) पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन, दिल्ली
मनोज (47 वर्ष) पुत्र पंचदेव कुशवाह निवासी नांगलोई, दिल्ली
आहा देवी (79 वर्ष) पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सर, बिहार
पिंकी देवी (41 वर्ष) पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी संगम विहार, दिल्ली
शीला देवी (50 वर्ष) पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार, दिल्ली
व्योम (25 वर्ष) पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना, दिल्ली
पूनम देवी (40 वर्ष) पत्नी मेघनाथ निवासी सारण, बिहार
ललिता देवी (35 वर्ष) पत्नी संतोष निवासी परना, बिहार
हादसे पर नेताओं की प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि प्रशासन प्रभावित लोगों की पूरी मदद कर रहा है, जबकि सीएम योगी ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।
स्टेशन पर भारी भीड़ और ट्रेनें लेट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई ट्रेनें देरी से चल रही थीं, जिससे स्टेशन पर भीड़ और बढ़ गई। यात्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि स्टेशन पर पहली बार इतनी ज्यादा भीड़ देखी गई, जिससे भगदड़ जैसे हालात बन गए।
रेलवे और पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।