दिल्लीराष्ट्रहादसा

गुरुग्राम की सड़को पर मौत का खौफनाक मंजर, बाइकर की दर्दनाक मौत.. देखें वीडियो

गुरुग्राम: गुरुग्राम में एक SUV और तेज रफ्तार बाइक के बीच हुए भीषण हादसे का वीडियो सबको डरा रहा है। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी। SUV चलाने वाले ड्राइवर की जानकारी ने सबको चौंका दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पहली बार नहीं था जब वह गलत साइड से गाड़ी चला रहा था। उससे पहले भी कई बार उसका चालान कट चुका था। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर बहस जारी है। बाइक की तेज रफ्तार भी हादसे की एक बड़ी वजह मानी जा रही है, भले ही वह सही साइड पर चल रहा था।

ड्राइवर का नाम कुलदीप कुमार ठाकुर बताया जा रहा है, जो घिटोरनी का रहने वाला और एक पीआर कंपनी का सह-संस्थापक है। कुलदीप पहले भी कई बार गलत साइड ड्राइविंग करते हुए पकड़ा गया है, और उसका पिछले महीने ही चालान कटा था। लेकिन उसे इसका कोई डर नहीं था और वह नियमों की अनदेखी करता रहा।

इस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति का नाम अक्षत गर्ग था, जो द्वारका के पोचनपुर का रहने वाला था। हादसे के वक्त अक्षत के दोस्त भी उसके साथ बाइक चला रहे थे। उन्होंने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। आरोपी कुलदीप कुमार ठाकुर को हिरासत में लेने के बाद जमानत मिल गई है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button