![DUSU Election Result जारी,जाने NSUI और ABVP में किसने मारी बाजी .. 1 DUSU Election Result जारी,जाने NSUI और ABVP में किसने मारी बाजी ..](https://i0.wp.com/www.aamaadmi.in/wp-content/uploads/2024/11/DUSU-Election-Result-2024-.webp?resize=780%2C470&ssl=1)
DUSU Election Result Today: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव की मतगणना आज संपन्न हो गई, और शाम करीब साढ़े चार बजे नतीजे घोषित किए गए। मतदान 27 सितंबर को हुआ था, लेकिन कोर्ट ने परिणामों पर रोक लगा दी थी। अब परिणाम घोषित हुए हैं, जिसमें अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई ने जीत हासिल की, जबकि उपाध्यक्ष और सचिव पद एबीवीपी को मिले हैं।
मतगणना सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई, जिसमें 14 सीसीटीवी और 8 वीडियो कैमरे लगाए गए थे। 27 सितंबर को 145,893 मतदाताओं में से 51,300 छात्रों ने मतदान किया था। नतीजे रविवार को कॉलेजों के प्रतिनिधियों के घोषित किए गए।
मतगणना सुबह सात बजे शुरू हुई और 500 ईवीएम कॉन्फ्रेंस सेंटर में लाए गए। इस दौरान कुछ प्रमुख मार्गों को बैरिकेड कर दिया गया था, और केवल छात्रों को कक्षाओं में जाने की अनुमति दी गई थी।
नतीजे घोषित होने के बाद रैली और लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, और उम्मीदवारों से शपथ पत्र लिया गया है कि वे नियमों का पालन करेंगे। उल्लंघन पर निर्वाचन रद्द किया जा सकता है।
DUSU Election Result: पहले 28 सितंबर को परिणाम घोषित होने थे, लेकिन पोस्टर और बैनर से गंदगी फैलने पर उच्च न्यायालय ने घोषणा पर रोक लगा दी थी। सफाई के बाद 26 नवंबर तक मतगणना की अनुमति दी गई, और 25 नवंबर को परिणाम घोषित किए गए।डूसू के चार प्रमुख पदों के लिए 21 उम्मीदवार मैदान में थे।