दिल्लीबड़ी खबरेंराष्ट्र

Delhi Election BJP Candidates: BJP की चौथी सूची जारी: जानें किसे मिला कौन सा क्षेत्र

Delhi Election BJP Candidates: नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चौथी सूची जारी करते हुए 9 और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने 70 सीटों में से 68 सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं, जबकि 2 सीटें अपने गठबंधन सहयोगियों जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के लिए छोड़ी हैं।

जेडीयू और लोजपा के हिस्से की सीटें

जेडीयू ने अपने हिस्से की बुराड़ी सीट से शैलेंद्र कुमार को प्रत्याशी घोषित किया है। लोजपा देवली (एससी) सीट से अपने उम्मीदवार का ऐलान करेगी। 2020 के चुनाव में भी जेडीयू ने बुराड़ी और संगम विहार सीटों से चुनाव लड़ा था, जबकि लोजपा ने सीमापुरी सीट पर दांव लगाया था।

चौथी सूची के प्रत्याशी Delhi Election BJP Candidates

भाजपा ने चौथी सूची में ग्रेटर कैलाश से शिखा राय और शाहदरा से संजय गोयल को फिर से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा अन्य सीटों पर नए नाम घोषित किए गए हैं:

बवाना: रवींद्र कुमार (इंद्राज)
गोकुलपुर: प्रवीण कुमार निमेष
त्रिलोकपुरी (सुरक्षित): रविकांत उज्जैन
वजीरपुर: पूनम शर्मा
दिल्ली कैंट: भुवन तंवर
संगम विहार: चंदन कुमार चौधरी
बाबरपुर: अनिल वशिष्ठ

aamaadmi.in

भाजपा ने इससे पहले तीन सूचियां जारी की थीं:

पहली और दूसरी सूची में 29-29 प्रत्याशियों के नाम थे।
तीसरी सूची में सिर्फ एक सीट, मुस्तफाबाद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया।

दिल्ली में मतदान और चुनावी रणनीति

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा, जबकि मतगणना 8 फरवरी को होगी। भाजपा अभी तक अपने चुनावी घोषणापत्र की घोषणा नहीं कर पाई है। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस महिलाओं और अन्य वर्गों के लिए योजनाओं का ऐलान कर रही हैं।
पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को 8 सीटें मिली थीं। कांग्रेस का खाता नहीं खुला था, लेकिन इस बार कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने की कोशिश कर रही है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button