दिल्लीअपराधराष्ट्र

Delhi Crime news: दिल्ली में अपराध की हदें पार, पंचशील पार्क में बुजुर्ग की निर्मम हत्या

Delhi Crime news: दिल्ली: दिल्ली के पंचशील पार्क में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 64 वर्षीय व्यापारी रोहित अल्लाह की उनके तीन मंजिला घर के बेडरूम में निर्मम हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह व्यापारी का बेटा जब रोज़ाना की तरह पिता को कमरे से बाहर आते नहीं देखा, तो उसने कमरे में जाकर देखा। अंदर का नज़ारा देखकर उसके होश उड़ गए—पिता खून से लथपथ मृत पड़े थे।

Delhi Crime news: तीन मंजिला मकान में रह रहा था परिवार

व्यापारी नीचे के तल पर अकेले रहते थे, जबकि दूसरी मंजिल पर उनका परिवार और तीसरी मंजिल पर किरायेदार रहते थे। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर शव बुरी हालत में मिला। व्यापारी का गला कटा हुआ था और सीने व पेट पर चाकू से कई वार किए गए थे।

लूटपाट की संभावना से इनकार

पुलिस ने फिलहाल लूटपाट के उद्देश्य से हत्या की संभावना को खारिज किया है। शुरुआती जांच में पुलिस यह भी पता लगा रही है कि किसी पुरानी दुश्मनी के चलते यह वारदात हुई हो। घर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

दिल्ली में बढ़ रही बुजुर्गों पर वारदातें

दिल्ली में बुजुर्गों पर हो रही हिंसा की यह कोई पहली घटना नहीं है। अगस्त में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग की लूटपाट के दौरान हत्या कर दी गई थी। मई में भी एक 63 वर्षीय डॉक्टर की चोरी के दौरान जान ले ली गई थी।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button