
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र आज पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की मौजूदगी में जारी किया। इस घोषणा पत्र में पार्टी ने कई नई योजनाओं का ऐलान किया है, जिनसे जनता को लाभ पहुंचाने का वादा किया गया है।
घोषणा पत्र की मुख्य बातें
महिला समृद्धि योजना
हर महीने महिलाओं को ₹2500 की सहायता राशि।
रसोई गैस सब्सिडी
एलपीजी सिलेंडर पर ₹500 की सब्सिडी।
गर्भवती महिलाओं के लिए मदद
गर्भवती महिलाओं को ₹21,000 की आर्थिक सहायता।
फेस्टिवल पर मुफ्त सिलेंडर
होली और दिवाली पर 1-1 सिलेंडर मुफ्त।
आयुष्मान भारत योजना का विस्तार
दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को लागू करेंगे।
स्वास्थ्य बीमा
5 लाख रुपये तक का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा।
वरिष्ठ नागरिक पेंशन योजना
बुजुर्गों को ₹3000 मासिक पेंशन।
अटल कैंटीन
सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली में अटल कैंटीन शुरू होगी।
जनता से लिए सुझाव
भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को तैयार करने के लिए जनता से सुझाव मांगे।
वीडियो वैन अभियान के जरिए 60,754 सुझाव मिले।
सोशल मीडिया पर भी 40,000 से ज्यादा सुझाव प्राप्त हुए।
महिला सशक्तिकरण पर जोर
घोषणा पत्र में महिला सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता दी गई है। महिलाओं के लिए योजनाएं, जैसे फ्री बस यात्रा, मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए बड़ा कदम हो सकता है।