
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी 2025 को एक ही चरण में मतदान होगा। इसके बाद 8 फरवरी 2025 को मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।
मतदाता सूची में 1.55 करोड़ वोटर
चुनाव आयोग ने हाल ही में राजनीतिक दलों के साथ बैठक के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की। इस बार दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
पुरुष मतदाता: 83.49 लाख
महिला मतदाता: 71.73 लाख
थर्ड जेंडर मतदाता: 1,261
दिल्ली में 2020 के चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1.47 करोड़ थी, जबकि लोकसभा चुनाव 2024 में यह बढ़कर 1.52 करोड़ हो गई थी।
#WATCH | Delhi | Election Commissioner Rajiv Kumar to announce the schedule for #DelhiElections2025, shortly
Rajiv Kumar says, “…This is my last press conference as the Chief Election Commissioner…” pic.twitter.com/K048iO2X9r
— ANI (@ANI) January 7, 2025
एक चरण में होगा मतदान
दिल्ली में 70 सीटों पर एक ही दिन मतदान होगा, जिससे राजनीतिक दलों के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई है। इस बार के चुनाव में डिजिटल कैंपेन, महिला सुरक्षा और युवाओं के मुद्दे चर्चा का केंद्र होंगे।