Bomb Blast In Delhi: दिल्ली के रोहिणी इलाके में इस वक्त सनसनी फैल गई जब सीआरपीएफ स्कूल के पास एक ज़ोरदार धमाका हुआ। सुबह-सुबह हुए इस विस्फोट के बाद आसमान में धुएं का विशाल गुबार उठा, जिससे इलाके के लोग सकते में आ गए। धमाके की गूंज से आसपास के घरों और गाड़ियों के शीशे भी चटक गए।
हालांकि, राहत की बात ये है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस और सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया। फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच की जांच टीम ने भी धमाके के स्रोत और कारणों का पता लगाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है।
Bomb Blast In Delhi: दिल्ली में CRPF स्कूल के पास धमाका: सुरक्षा बढ़ाई गईदिल्ली पुलिस के डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि धमाके की तीव्रता काफी ज्यादा थी, और विशेषज्ञों को इसकी वजह का पता लगाने के लिए बुलाया गया है। इस बीच, घटना स्थल को पूरी तरह से सील कर दिया गया है, और जांच तेजी से जारी है।
रविवार की सुबह 7:47 बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली थी, जिसके तुरंत बाद मौके पर पुलिस की टीमें पहुंचीं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, सीआरपीएफ स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त पाई गई और पास में खड़ी कारों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news |
digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य
ताजा-तरीन खबरें