छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत् कांकेर में अब तक 16,873 लोगों का किया गया उपचार

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत जिले में अब तक 16,873 लोगों का उपचार कर 12184 लोगों को निःशुल्क दवाई वितरण किया गया. जिले में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ 01 अप्रैल 2022 से किया गया है, जिसमें जिले के सभी 06 नगरीय निकायों में 3597 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 41 प्रकार के लैब टेस्ट निःशुल्क किया गया है.

नगरपालिका परिषद कांकेर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश यादव ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री मोबाईल यूनिट के माध्यम से जिले के 286 स्थानों में कैम्प लगाकर 16873 लोगों का उपचार, 12184 लोगों को निःशुल्क दवाई वितरण तथा 3597 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें नगरपालिका परिषद कांकेर में 79 स्थानों में कैम्प लगाकर 4489 मरीजों का उपचार कर 3211 मरीजों को निःशुल्क दवाई वितरण किया गया तथा 972 मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया है.

इसी प्रकार नगर पंचायत नरहरपुर में 24 स्थानों पर कैम्प लगाकर 1273 मरीजों का उपचार कर 865 मरीजों को निःशुल्क दवाई वितरण किया गया तथा 178 मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया. नगर पंचायत चारामा में 39 स्थानों पर कैम्प लगाकर 2987 मरीजों का उपचार कर 2194 मरीजों को निःशुल्क दवाई वितरण तथा 609 मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया.

नगर पंचायत भानुप्रतापपुर में 48 स्थानों पर कैम्प लगाकर 2770 मरीजों का उपचार कर 1961 मरीजों को निःशुल्क दवाई वितरण तथा 740 मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया. नगर पंचायत अंतागढ़ में 49 स्थानों में पर कैम्प लगाकर 2800 मरीजों का उपचार, 2006 मरीजों को निःशुल्क दवाई वितरण तथा 571 मरीजों का स्वास्थ्य जांच और नगर पंचायत पखांजूर में 47 स्थानों पर कैम्प लगाकर 2554 मरीजों का उपचार कर 1947 मरीजों को निःशुल्क दवाई वितरण तथा 527 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया.

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विवादों में समय रैना का शो एफआईआर दर्ज मंत्र जाप से मिलेगी आत्मशांति भगवान राम से सीखने योग्य 6 बातें बसंत पंचमी पर करें ये शुभ दान, मिलेगा धन और सुख