छत्तीसगढ़रायपुर

वरिष्ठ प्रशासनिक अफसरों ने कहा- नालंदा परिसर में पहुंचकर मिली सकारात्मक उर्जा, अन्य राज्यों को अपनाने का दिया सुझाव

रायपुर। राजधानी में आयोजित गुड गवर्नेंस के रीजनल काॅफ्रेंस में आए देशभर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं विशेषज्ञ नालंदा परिसर स्थित लाइब्रेरी एवं कला केंद्र में पहुंचे। वरिष्ठ प्रशासनिक अफसरों ने नालंदा लाइब्रेरी में पहुंचकर कहा कि यहां पहुंचकर सकारात्मक उर्जा मिली। इस नवाचार को सभी राज्यों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभावशाली नवाचार है और एक साथ एक ही स्थान पर बैठकर पढ़ाई करने का अवसर मिल रहा है। यहां युवाओं को सिविल सर्विस में तैयारी करने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। सभी राज्यों को यह नवाचार अपनाना चाहिए। वरिष्ठ प्रशासनिक अफसरों ने यह भी कहा कि यह नवाचार युवाओं के प्रतिभाओं को एक अच्छा प्लेटफाॅर्म तक पहुंचा रहा है। राज्य सरकार का यह फैसला युवाओं के राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान देगा। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आईएएस अफसरों के प्रतिनिधि मंडल को नालंदा लाइब्रेरी से रूबरू कराया। साथ ही लाइब्रेरी से होने वाले बुक इश्यू की प्रक्रिया बताई। कलेक्टर ने सभी अफसरों को बुक एवं फूल देकर स्वागत किया। अफसरों ने अध्ययनरत युवाओं से चर्चाएं भी की। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने अफसरों नालंदा परिसर लाइब्रेरी की जानकारी देते हुए बताया कि लाइब्रेरी का लगभग 18 करोड़ रूपए में निर्माण कराया गया है। एक हजार युवाओं के एक साथ बैठकर पढ़ने की सुविधा है। साथ ही वाईफाई, कम्प्यूटर समेत सर्वसुविधा उपलब्ध है।
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं विशेषज्ञ कला केंद्र में भी पहुंचे। जहां उनका प्रतिभावान बच्चों ने फूल देकर स्वागत किया। अफसरों को कला केंद्र के बारे में कलेक्टर डाॅ. सिंह ने जानकारी देते हुए गायन कक्ष, चित्रकला कक्ष, नृत्य कक्ष, ड्राइंग रूम समेत रिकाॅर्डिंग कक्ष का अवलोकन कराया। इस दौरान अफसरों ने रिकाॅर्डिंग कक्ष में गाना गाकर रिकाॅर्डिंग कराई। कलेक्टर ने बताया कि कला केंद्र में दो दर्जन से अधिक विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षणरत से 500 रूपए ही शुल्क लिए जाते है। इसके अलावा कला केंद्र के ग्राउंड में अफसरों ने कला केंद्र के प्रतिभावान युवाओं के गाने सुनकर आनंद लिया।
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं विशेषज्ञ कलेक्टोरेट परिसर स्थित जनसमस्या काॅल सेंटर में पहुंचकर सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने अफसरों को काॅल सेंटर के कार्य करने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने बताया कि यह जन समस्या काॅल सेंटर 24 घंटे संचालित की जाती है। आम नागरिक 24 घंटे काॅल कर अपनी समस्याएं दर्ज कराते है और तत्काल समस्या को दर्ज करने के बाद संबंधित विभागों के अफसरों को भेजी जाती है। जहां से समस्या का निराकरण तत्काल किया जाता है। इसके अलावा अफसरों ने जनदर्शन कक्ष का भी अवलोकन किया। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 5ः30 बजे तक अधिकारी समस्या सुनते हैं और समस्याओं को दर्ज कर निराकरण किया जाता है। इसके अलावा दूर-दराज से आए लोगों के लिए जनदर्शन कक्ष के सामने मेडिकल बूथ भी बनाया गया है। जहां पर शुगर, बीपी भी जांच किया जाता है। वरिष्ठ अफसरों ने जनसमस्या काॅल सेंटर एवं जनदर्शन कक्ष की सरहाना की।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल