छत्तीसगढ़बिलासपुर

पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान : 300 से अधिक संदिग्धों की जांच, 20 से अधिक गुंडे-बदमाशों की तस्दीक

बिलासपुर। शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, आज बिलासपुर पुलिस द्वारा एक व्यापक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान तोरवा, तारबाहर, सिविल लाइन, सरकंडा एवं सिरगिट्टी थाना क्षेत्रों में विशेष रूप से गुंडे-बदमाशों तथा बाहरी राज्यों से आए संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। इस कार्रवाई के तहत 300 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों को विभिन्न थानों में लाकर उनकी पहचान, निवास स्थान, दस्तावेजों एवं गतिविधियों का विधिवत परीक्षण किया गया। साथ ही इन थाना क्षेत्रों में एक्टिव 20 गुंडे-बदमाशों की भी विधिवत जांच की गई।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि अधिकांश संदेही पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना, मिदनापुर जिलों तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बिलासपुर आए हुए हैं। इन व्यक्तियों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल ICJS पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। इसके अतिरिक्त, संदेहियों के फिंगरप्रिंट्स भी लेकर डाटाबेस में मिलान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिन व्यक्तियों के पास उचित दस्तावेज नहीं पाए गए या जिनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं अथवा जिनकी किसी अपराध में संलिप्तता हुई, उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया कि बिलासपुर पुलिस जन सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है और किसी भी गुंडे-बदमाश या आपराधिक तत्वों को लगातार चेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के विशेष चेकिंग अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की प्रक्रिया को गंभीरता से लें तथा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर सतत नजर रखें।

aamaadmi.in

बिलासपुर पुलिस आम जनता से भी अपील करती है कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल निकटतम थाना या डायल-112 सेवा के माध्यम से पुलिस को सूचित करें।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल