रायपुर। रायपुर पुलिस सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत वाहन चालकों/ नागरिकों को यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने के लिए प्रेरित करने विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। चौक चौराहों पर यातायात नियमों का फ्लैक्स, बैनर लगाकर तथा पांपलेट वितरण कर नियमों का पालन करने का संदेश दे रही है। हेलमेट रैली निकालकर दोपहिया चालकों को हेलमेट लगाने का अपील किया गया। जिला रायपुर में वाहनों के बढ़ते संख्या व अच्छी सड़कों पर वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार के कारण सड़क दुर्घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। वर्ष 2023 में जहॉ 1961 सड़क दुर्घटनाओं में 507 लोगों की मौत हुई थी वहीं साल 2024 में 2079 सड़क हादसों में 594 लोगों की मौत हुई है जिसमें दोपहिया चालक एवं सवार सर्वाधिक 424 लोगों की मौत हुई है। दुर्घटनाओं में दोपहिया चालकों की मौत का यह आंकड़ा काफी डरावना है। दुर्घटनाओं के विश्लेषण में यह तथ्य सामने आया है कि सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण अधिक लोगों की मौत हुआ है। दोपहिया चालक हेलमेट धारण किये होते तो निश्चित ही 40-50 प्रतिशत मौतें कम होती। कई बार जागरूकता अभियान चलाए जाने व कार्यवाही करने के उपरांत भी दोपहिया चालक हाइवे में हेलमेट लगाकर चलने की आदत नही बना पाए है। सड़क पर निकलते है तो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि हमें अनिवार्य रूप से यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाना है। दोपहिया में हेलमेट, चारपहिया में सीट बेल्ट लगाना है, नशे की हालत में व तेज रफ्तार वाहन नही चलाना है तभी दुर्घटनाओं में कमीं लाया जा सकता है।
प्रत्येक व्यक्ति की जीवन महत्वपूर्ण है जिसे हम सबको बचाना है। सड़क हादसों में मौतों को कम करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान के तहत पुलिस दोपहिया चालकों को हाइवे में अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करने के लिए प्रेरित करेगी, शहर के आउटर क्षेत्र के 05 जगहों को चिन्हांकित किया गया है जहॉ समझाइस दिया जाएगा एवं कार्यवाही भी की जाएगी।
delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news |
digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य
ताजा-तरीन खबरें