
मुख्यमंत्री निवास में दो सितंबर को ‘तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’ में महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा,लेकिन इससे पहले ही CM विष्णुदेव साय ने प्रदेश की महिलाओं को तीज का खास तोहफा देने का ऐलान कर दिया है
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में तीजा का पर्व “तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार” के रूप में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति होगी। इसी दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 70 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त जारी करेंगे, जिससे उनकी खुशियां और भी बढ़ने वाली है।
CM विष्णुदेव साय ने कहा कि यह राशि तीजा त्यौहार की खुशी को और बढ़ाएगी। प्रदेश की महिलाएं इस त्यौहार को और भी खुशी के साथ मनाएंगी।
माता-बहनों को फिर मिलेगा खुशियों का नोटिफिकेशन…
आगामी 02 सितम्बर को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होने वाले “तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार” के मौके पर 70 लाख से ज्यादा महतारी-बहनों को उपहार स्वरूप महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त जारी करूंगा।
यह राशि हमारी माता-बहनों के तीजा…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 31, 2024
कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हर त्यौहार पर हमारे खातों में पैसा जमा करके हमारी खुशियों को दोगुना कर देते हैं।