छत्तीसगढ़रायपुर

10 लाख के इनामी नक्सली पति-पत्नी ने किया आत्मसमर्पण

कवर्धा। राज्य सरकार की नई नक्सल पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर नक्सली दंपति ने 18 जनवरी को कबीरधाम पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सली रमेश उर्फ मेस्सा बोड़ला एरिया कमेटी विस्तार प्लाटून नंबर 3 के डिप्टी कमांडर के पद पर था, उसकी पत्नी रोशनी उर्फ हिड़में बोड़ला एरिया कमेटी विस्तार प्लाटून नंबर 3 की सदस्य के रूप में कार्यरत थी और दोनों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। दोनों ने कबीरधाम एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण किया और एसपी ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यधारा में लौटने के लिए उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में घोषित नई पुनर्वास नीति ने आत्मसमर्पण के लिए सकारात्मक माहौल तैयार किया है। रमेश उर्फ मेस्सा और उसकी पत्नी रोशनी उर्फ हिड़में, जो नक्सली संगठन के ऊंचे पदों पर थे, ने संगठन के आंतरिक संघर्ष और शोषणकारी विचारधारा से तंग आकर आत्मसमर्पण का निर्णय लिया। आत्मसमर्पित दंपत्ति को तत्काल प्रोत्साहन राशि, मासिक स्टाइपेंड, आवास, प्रशिक्षण, और अन्य सुविधाएं प्रदान की गईं।
राजनंदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा व कबीरधाम एसपी धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह सफलता हासिल हुई। इसमें जिला विशेष शाखा के प्रधान आरक्षक और अन्य अधिकारियों का भी विशेष योगदान रहा। यह जिले में अब तक आत्मसमर्पण करने वाले आठवें इनामी नक्सलियों का मामला है।

’रमेश उर्फ मेस्सा’ ने नक्सली संगठन में डिप्टी कमांडर के रूप में काम करते हुए कई हिंसक गतिविधियों को अंजाम दिया था एवं पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल रहा वह संगठन में रहने के दौरान एस एल आर राइफल धारी रहा है। वहीं, ’रोशनी उर्फ हिड़में’ संगठन की प्रशिक्षित सदस्य थी, जो नक्सली हिंसा में सक्रिय भूमिका निभाती रही तथा संगठन में इन्सास राइफल धारी थी। इन दोनों पर थाना तरेगांव में दर्ज 2-2 नक्सल अपराध दर्ज हैं।

यह घटना छत्तीसगढ़ सरकार और पुलिस प्रशासन के नक्सलवाद के खिलाफ समर्पित प्रयासों को दर्शाती है, जो राज्य में शांति और विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल