छत्तीसगढ़बड़ी खबरें

जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह: मुख्यमंत्री साय जशपुर जिले में 110 करोड़ 99 लाख रुपए से अधिक लागत के कुल 182 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 दिसंबर को जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित “जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह” में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय जशपुर जिले में 110 करोड़ 99 लाख रुपए से अधिक लागत के कुल 182 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 32 करोड़ 64 लाख रूपए की लागत के 53 कार्यों का लोकार्पण और 78 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत के 129 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती गोमती साय करेंगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर विधानसभा में 56 करोड़ 98 लाख रूपए की लागत के 45 कार्याें, कुनकुरी विधानसभा के 40 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत के कुल 102 कार्याें और पत्थलगांव विधानसभा के 13 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत के कुल 35 कार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

साय जशपुर में सौरभ सागर महाराज द्वार का लोकार्पण करेंगे। स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। साथ ही साय कुनकुरी में पुराना पेट्रोल पंप से डुगडुगिया तक आयोजित रोड शो में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री जशपुर विधानसभा मंे जिन प्रमुख कार्याें का भूमिपूजन करेंगे, उनमें 15 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से जशपुर के खुड़िया रानी कैलाश गुफा पर 12 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण, 6.74 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाला गौरवपथ, 3.52 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले मिनी इंडोर स्टेडियम, मनोरा और सन्ना में पृथक-पृथक बनने वाला शासकीय नवीन महाविद्यालय का भवन शामिल है। प्रत्येक महाविद्यालय भवन का निर्माण 4.65 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में 23 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत से जल जीवन मिशन के तहत 66 एकल जल प्रदाय योजना और पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से जल जीवन मिशन के तहत एकल जल प्रदाय योजना के 12 कार्याें का भूमिपूजन करेंगे।

इसी तरह मुख्यमंत्री साय जिन प्रमुख कार्याें का लोकार्पण करेंगे, उनमें नगर पालिका जशपुर में 7.38 करोड़ रूपए की लागत से सौर सुजला योजना के तहत सोलर पंप की स्थापना, जशपुर में 1.40 करोड़ रूपए की लगात से निर्मित सद्भाव मंडप, 52.80 लाख रूपए की लागत से जिला चिकित्सालय जशपुर में स्थापित हमर लैब, कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में 4.94 करोड़ रूपए की लागत से सौर सुजला योजना के तहत स्थापित सोलर पंप, कुनकुरी में 2.83 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित इंडोर स्टेडियम, पत्थलगांव में 4.73 करोड़ रूपए की लागत से सौर सुजला योजना के तहत सोलर पंप स्थापना के कार्य शामिल हैं।

aamaadmi.in

मुख्यमंत्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से दोपहर 1.10 बजे जशपुर के लिए रवाना होकर दोपहर 2.10 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड, जशपुर पहंुचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.20 मिनट पर सौरभ सागर महाराज द्वार का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 3.10 बजे स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दोपहर 3.20 बजे रणजीता स्टेडियम पहंुचेंगे। यहां मुख्यमंत्री दोपहर 3.20 बजे से 4.30 बजे तक जशपुरिया माटी अटल सुशासन दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद साय 4.40 बजे बालाजी मंदिर, 5 बजे कल्याण आश्रम और 5.50 बजे ग्राम सोगड़ा जाएंगे। साय शाम 6.40 बजे पतराटोली पहंुचेंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 6.40 से रात 8.30 बजे तक कुनकुरी में पुराना पेट्रोल पंप से डुगडुगिया तक आयोजित रोड शो में भी शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साय ग्राम बगिया स्थित अपने निवास में रात्रि विश्राम करेंगे।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल