
रायपुर : भाजयुमो कार्यकर्ता द्व्रारा कथित PSC घोटाले को लेकर बीते दिन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाजयुमो कार्यकर्ताओं का उपद्रव देखने को मिला। बता दे की प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए प्रशाशन ने शहर में जगह जगह बैरिकेट लगाया गया था। लकिन प्रदर्शन में कार्यकर्ताओ ने पुलिसकर्मियों से झूमा झटकी के अलावे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गाली गलौज भी की। इस प्रदर्शन में मिली जानकारी के अनुसार कई पुलिस कर्मी घायल हुए। वाही एक TI को गंभीर चोट भी आयी। मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने पर कई कार्यकर्ताओं ने एक साथ निरीक्षक गौरव साहू को खींचकर नीचे गिरा दिया जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आयी है। निरीक्षक गौरव साहू को मेकाहारा में भर्ती किया गया है। DD नगर TI कुमार गौरव के पैर में आई गंभीर चोटें आयी है।
रास्ता क्लियर कराने के लिए पुलिस के अपने दायित्व निर्वहन के वक़्त माँ बहन की गाली गलौज करते भाजयुमो कार्यकर्ता. इनका नेता @Tejasvi_Surya है. pic.twitter.com/I0RVGx30qU
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) June 20, 2023
इस पूरे प्रदर्शन के दौरान कई बार प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों को उकसाने की भी कोशिश की। हालांकि पुलिस ने इस दौरान पूरी शालीनता का परिचय दिया और बिना उद्वेलित होते हुए प्रदर्शनस्थल में डटी रही। दरअसल इस बार आये पीएससी रिजल्ट को लेकर भाजपा ने सवाल खड़े किये हैं। आरोप है कि कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों के बेटे-बेटियों को उपकृत किया गया है। इस मुद्दे पर भाजपा ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया है।