
कांकेर : केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर है। चुनावी साल चल रहा है। इसके साथ ही केंद्रीय नेताओँ का दौरा भी जारी है। आमसभा को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ में लगातार धर्मांतरण हो रहा है। इसे स्वीकार नहीं कर सकते हैं।आगे उन्होंने कहा की केंद्र ने कभी भी छत्तीसगढ़ के साथ सौतेलापन व्यवहार नहीं किया। पिछली बार सरकार बदल दी। कांग्रेस की गारंटियों पर भरोसा कर लिया। आपने सोचा था कि प्रदेश की सरकार बदलकर नई सरकार का भी स्वाद चख लें। इसका स्वाद कैसा है, बताने की जरूरत नहीं है।
कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार ने कई घोटाले किये है। यहां राशन घोटाला हुआ। ये कांग्रेसी हर जगह कोयला घोटाला करते हैं। हाथ और मुंह दोनों भ्रष्टाचार से मुंह काला कर लेते हैं। केंद्र सरकार की कई योजनाएं हैं, लेकिन उन्हें लागू नहीं किया। शराब बंदी का वादा गंगाजल लेकर किया, लेकिन होम डिलीवरी शुरू कर दी। अब चुनाव नजदीक आते ही नया प्रयोग कर रहे हैं, तीन महीने के लिए डिप्टी सीएम बना दिया।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की भी जमकर तारीफ की। कहा कि, जब मैं पहली बार छत्तीसगढ़ आया तब केंद्र ने प्रभारी बनाकर भेजा था। उस समय कांग्रेस की हुकूमत में जनता जूझ रही थी। लोग कांग्रेस के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं करते थे। भ्रष्टाचार चरम पर था। डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ का कायाकल्प किया है। उन्होंने नया रायपुर ही नहीं बनाया बल्कि नया बस्तर, नया छत्तीसगढ़ बनाया।