
प्रदेश के नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विधिवत रूप से पूरी की गई। इस दौरान नगर निगमों के बाद अब नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण तय किया गया। इस प्रक्रिया के तहत विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। आइए जानते हैं किस वर्ग को कहां आरक्षण मिला:
54 नगर पालिका में 18 सीट महिला के लिए आरक्षित
सामान्य आरक्षण विवरण:
वर्ग | आरक्षित सीटें |
---|---|
SC | 3 |
ST | 2 |
OBC | 4 |
सामान्य महिला | 9 |
नगर पालिका अध्यक्षों का आरक्षण:
वर्ग | नगर पालिका अध्यक्ष के नाम |
---|---|
अनुसूचित जाति (SC) | अभनपुर, मंदिरहसौद, बागबाहरा, सारंगढ़, डोंगरगढ़, जांजगीर-नैला (महिला), अकलतरा (महिला), पंडरिया (महिला) |
अनुसूचित जनजाति (ST) | नारायणपुर, जशपुरनगर, बलरामपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा (महिला), बीजापुर (महिला) |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | दल्लीराजहरा, तिल्दा-नेवरा, बड़े-बचेली, लोरमी, कटघोरा, बेमेतरा, कोण्डागांव, कवर्धा, अहिवारा, मनेन्द्रगढ़ (महिला), गोबरा-नवापारा (महिला), सूरजपुर (महिला), कुम्हारी (महिला) |
अनारक्षित / सामान्य | शिवपुरचरचा (महिला), तखतपुर (महिला), किरंदुल (महिला), जामुल (महिला), खैरागढ़ (महिला), बोदरी (महिला), बालोद (महिला), सरायपाली (महिला), बांकी मोंगरा (महिला), सक्ती, खरसिया, कांकेर, चांपा, रतनपुर, भाटापारा, बालौदाबाजार, मुंगेली, गरियाबंद, आरंग, महासमुंद, गौरेला, पेण्ड्रा, दीपका, सिमगा, अमलेश्वर, बैकुण्ठपुर, रामानुजगंज |