छत्तीसगढ़रायपुरराष्ट्र

CM साय चौथे ’ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो’ (री-इन्वेस्ट) में हुए शामिल

दिनांक 16 से 18 तक गुजरात के गांधीनगर में चौथे ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टसे समिट एंड एक्सपो (4th Global RE-Invest 2024) का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जी ने किया। आरई इन्वेस्ट एक वैश्विक मंच है जिसका उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के प्रमुख हितधाराकों के सहयोग से भविष्य में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाशना एवं प्रौद्योगिकी समाधानों के विकास को गतिशील देना है। इस कार्यक्रम में सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के नेताओं, निवेशकों, शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक ही मंच पर अपना अनुभव साझा किया। यह सम्मेलन अपने आने वाले कार्यक्रम में नवीनतम नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों और समाधानों का प्रदर्शन करेगी।

आरई इन्वेस्ट समिट दुनिया को भारत की अक्षय ऊर्जा क्षमता को प्रदर्शित करने और बहुपक्षीय वार्ता शुरू कर अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने हेतु भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है।

CM साय चौथे ’ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो’ (री-इन्वेस्ट) में हुए शामिल

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने भी भाग लिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में क्लीन और ग्रीन एनर्जी (Clean and Green Energy) के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों एवं कार्यों को मंच से साझा किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री के साथ राज्य के ऊर्जा सचिव, पी दयानंद एवं क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा भी मौजूद रहे।

aamaadmi.in

RE-Invest 2024 का थीम मिशन 500 GW’ होगा जिसमें 40 से अधिक सत्र होंगे। यह कार्यक्रम पहली बार राजधानी दिल्ली से बाहर हो रहा है। RE-Invest 2024 एवं एक्सपो समिट में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश भी शामिल हो रहे है। वहीं इस साल प्रमुख अंतरराष्ट्रीय भागीदारों में ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, जर्मनी और नॉर्वे जैसे देश भी शामिल हैं।

माननीय प्रधानमंत्री जी की पहल से प्रारंभ की गई यह कार्यक्रम अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की प्रतिबद्धता एवं भागीदारी को सुनिश्चित करने की दिशा में एक नील का पत्थर साबित होगा।

छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा अभिकरण के सीईओ राजेश सिंह राणा एवं अन्य अधिकारी गण के इस कार्यक्रम में शिरकत से राज्य में गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोतों के विभिन्न पहलुओं को बेहतरीन तरीके से समझने तथा अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे नए प्रयासों को छत्तीसगढ़ राज्य में भी प्रयोग करने का एक अवसर मिला है। इस कार्यक्रम में सिंह राणा, सीईओ, क्रडा द्वारा अक्षयक्ष ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य में किय जा रहे सराहनीय प्रयासों एवं उपलब्धियों को देश एवं विदेशों से आया हुए प्रतिनिधियों के साथ साझा किया गया।

 

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल