छत्तीसगढ़राष्ट्र

छत्तीसगढ़: वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी, 5 आरोपी हिरासत में।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना हुई। इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने पत्थर फेंककर ट्रेन के 3 कोच के शीशे तोड़ दिए। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब पथराव के कारणों की जांच कर रही है।

ट्रायल के समय पत्थरबाजी

RPF अधिकारी परवीन सिंह ने बताया कि 16 सितंबर से महासमुंद-विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन शुरू होने वाली है। शनिवार सुबह ट्रेन का ट्रायल किया जा रहा था। करीब 9 बजे बागबाहरा के पास कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके, जिससे कोच C2-10, C4-1, और C9-78 के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। RPF के जवान मौके पर पहुंचे और 5 आरोपियों को पकड़ लिया।

प्रधानमंत्री करेंगे ट्रेन का उद्घाटन

RPF अधिकारी ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। माना जा रहा है कि कार्यक्रम में बाधा डालने के लिए असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर हमला किया। आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट 1989 की धारा 153 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल सेहत के लिए अमृत है करेला – 6 फायदे