
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया बड़े जोरों शोरों से जारी है। लोग बढ़ चढ़कर इसमें उत्साह से भाग ले रहे हैं,इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे भी मतदान करने पहुंची और विश्वास जताया की जनता का मत इस बार भाजपा के साथ है।
उन्होंने कहा, “हमें पूरा भरोसा है कि इस बार जनता भाजपा के पक्ष में मतदान कर रही है। लोगों में जबरदस्त उत्साह है। मैंने लगातार 15 साल नगर निगम में जनता के अधिकारों के लिए काम किया है, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है। जनता मेरे अनुभव का लाभ देगी और भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी।”
#WATCH | Raipur: BJP Mayoral candidate Meenal Choubey cast her vote for the urban body elections being held in over 10 districts in Chhattisgarh today. pic.twitter.com/l2M6gJ6Eg7
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) February 11, 2025
10 नगर निगमों में मतदान आज, नतीजे 15 फरवरी को
छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में महापौर और पार्षद चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 8 बजे से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो की शाम 5 बजे तक चलेगी। इस बार के चुनाव में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है जिसका परिणामों पर खासा असर पड़ सकता है।