![स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, बिलासपुर की स्वशासी कार्यकारिणी समिति की बैठक 1 aamaadmi.in](https://i0.wp.com/www.aamaadmi.in/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Image-2022-09-05-at-5.48.44-PM.jpeg?resize=780%2C470&ssl=1)
रायपुर. स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में आज शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, बिलासपुर की स्वशासी कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई.
पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित बैठक में समिति की पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के पालन प्रतिवेदन के साथ ही 31 मार्च 2022 तक महाविद्यालय द्वारा किए गए व्यय का अनुमोदन किया गया.
स्वशासी कार्यकारिणी समिति की बैठक में महाविद्यालय के सेमीनार कक्ष एवं डिजिटल लाइब्रेरी के लिए ए.सी. खरीदने के लिए मंजूरी प्रदान की गई.
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव प्रसन्ना आर., संचालक आयुष पी. दयानंद और बिलासपुर शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रक्षपाल गुप्ता सहित स्वशासी कार्यकारिणी समिति के अन्य सदस्य भी बैठक में मौजूद थे.
![स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, बिलासपुर की स्वशासी कार्यकारिणी समिति की बैठक 3 aamaadmi.in](https://i0.wp.com/www.aamaadmi.in/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Image-2022-09-05-at-5.48.43-PM.jpeg?resize=708%2C485&ssl=1)
- Delhi Exit Poll Result 2025: दिल्ली में भाजपा सरकार, Exit Poll में आए चौंकाने वाले नतीजे
- दिल्ली एग्जिट पोल 2025: क्या AAP फिर से होगी सत्ता में, या BJP-कांग्रेस का होगा बड़ा उलटफेर
- दिल्ली चुनाव: मुख्यमंत्री आतिशी के दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी से 5 लाख कैश बरामद, पुलिस एक्शन में
- दिल्ली का एग्जिट पोल आया सामने, देखें किसे-कितना सीट मिल रहा
- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: वोटिंग खत्म, 65% मतदान का अनुमान, 8 फरवरी को आएगा परिणाम