यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट( UP Police Bharti Result 2024)घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल लाखों युवाओं के लिए यह खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने यह रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दिया है। इस परीक्षा में लगभग 48 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा अगस्त महीने में दो चरणों में आयोजित की गई थी।
UP Police Bharti Result 2024 का कटऑफ लिस्ट जारी
साथ ही बोर्ड ने रिजल्ट के साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है:
सामान्य वर्ग:
लड़के: 214
लड़कियां: 203
ईडब्ल्यूएस:
लड़के: 187
लड़कियां: 180
पिछड़ा वर्ग (OBC):
लड़के: 198
लड़कियां: 189
एससी:
लड़के: 178
लड़कियां: 169
एसटी:
लड़के: 146
लड़कियां: 136
फिजिकल टेस्ट की तारीख
बोर्ड ने फिजिकल टेस्ट की तारीख भी तय करने की जानकारी दी है। यह टेस्ट दिसंबर के तीसरे सप्ताह या जनवरी के पहले सप्ताह में हो सकता है।
पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
UP Police Bharti Result 2024 कैसे चेक करें?
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
“कांस्टेबल भर्ती 2024 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा।
परीक्षा की जानकारी
परीक्षा 23 से 31 अगस्त 2024 के बीच यूपी के 67 जिलों में 1174 केंद्रों पर हुई थी।
बोर्ड ने 2 नवंबर को फाइनल आंसर की जारी की थी।
अब रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट भी जल्द जारी होगी।