दिल्लीराष्ट्र

भारत में सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण तीन महानगरों में, जानें कितना खराब एक्यूआई का स्तर

भारत समेत दुनिया के अलग-अलग शहरों में लोगों को वायु प्रदूषण की वजह से सांस लेने में तकलीफ का सामना कर रहा है। दुनिया के सबसे प्रदूषित 121 देशों की सूची में भारत के तीन शहर हैं। इसमें राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई है। स्विस फर्म आईक्यूएयर की लाइव रैंकिंग में 13 नवंबर को राजधानी दिल्ली पहले नंबर पर है। आईक्यूएयर की लाइव रैंकिंग देखने से पता चलता है कि 515 एक्यूआई के साथ दिल्ली पूरी दुनिया में सबसे प्रदूषित शहर है। हालांकि, भारत में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

कितना खराब एक्यूआई का स्तर?
आमतौर पर प्रदूषण का स्तर एयर क्वालिटी इंडेक्स या एक्यूआई के रूप में मापा जाता है। विदेशी मानकों के अनुसार 200 से अधिक एक्यूआई बहुत खराब स्तर का माना जाता है और 300 का स्तर गंभीर रूप से खराब स्थिति को दर्शाता है। अगर 0-50 के बीच में एक्यूआई का स्तर रहता है तो इसे अच्छा माना जाता है। 51-100 पाया गया तो मध्यम और 101-150 के बीच मिला तो संवेदनशील समूहों के लिए खराब हवा मानी जाती है। वहीं, 151 से 200 अगर एयर क्वालिटी इंडेक्स मिला तो ये खतरनाक होता है। इसके अलावा, 201-300 पाए जाने पर बहुत खतरनाक और अगर प्रदूषण स्तर 301 से अधिक पाया गया तो यह बहुत-बहुत खतरनाक है।

भारत के इन शहरों की हवा भी खतरनाक
रैंकिंग में 10वें स्थान पर 158 एक्यूआई के साथ मुंबई शहर है। उसके बाद कोलकाता का नंबर आता है, जहां एक्यूआई 136 रिकॉर्ड किया गया। आईक्यूएयर की लाइव रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान का शहर लाहौर है। यहां का एक्यूआई 432 है। वहीं, पड़ोसी देश का कराची शहर भी इस सूची का हिस्सा बना है। उसे 147 एक्यूआई के साथ 14वें नंबर पर रखा गया है।

तीसरे नंबर पर कौन से देश का शहर?
प्रदूषित शहरों में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के किंशासा को तीसरे नंबर पर रखा गया है। यहां का एक्यूआई 193 दर्ज किया गया है। वहीं, मिस्र के काहिरा को 184 की एक्यूआई के साथ चौथा स्थान मिला है। वहीं, आईक्यूएयर की वर्ल्ड लाइव रैंकिंग में पांचवें स्थान पर वियतनाम की राजधानी हनोई है। यहां का एक्यूआई लेवल 168 है। रैंकिंग में छठवें स्थान पर कतर देश का दोहा शहर है। यहां का एक्यूआई लेवल 166 है। इसके अलावा, सातवें नंबर पर सउदी अरब के रियाद को रखा गया है।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button