नीलामी का समय नज़दीक आ रहा है और सभी फ्रेंचाइजी को 31 अक्टूबर तक रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट देनी है।

सभी की नजरें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर हैं, खासकर यह जानने के लिए कि क्या वे अपने कप्तान एमएस धोनी को रिटेन करेंगे।

CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने कहा कि उन्हें भी नहीं पता धोनी अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं।

विश्वनाथन ने कहा, "हम चाहते हैं कि धोनी खेलें, लेकिन उन्होंने कोई पुष्टि नहीं दी है।" धोनी ने 31 अक्टूबर से पहले निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

IPL 2025 के लिए नए नियम के अनुसार, फ्रेंचाइजी उन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं जो पिछले 5 साल में इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं।

CSK धोनी को 4 करोड़ रुपये के अनकैप्ड बेस प्राइस पर रिटेन कर सकती है, बशर्ते कि धोनी खेलने के लिए सहमत हों।

धोनी के फैसले से ही सब कुछ तय होगा। अगर वह खेलते हैं, तो यह CSK और IPL के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा। 

सलमान को बचाने आगे आई एक्स गर्लफ्रेंड Somy Ali ,करेगी ये काम