पंजाबराष्ट्र

लुधियाना में नगर निगम की बड़ी कार्यवाही, अवैध निर्माण पर चली बुलडोजर

लुधियाना. लुधियाना नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक मजबूत कदम उठाते हुए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। शहर के विभिन्न हिस्सों में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए, निगम ने 16 अवैध निर्माणों को हटा दिया। यह अभियान नगर निगम आयुक्त आदित्य डेलचवाल के निर्देश पर चलाया गया, जिन्होंने हाल ही में शहर के कई क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया था।

इस कार्रवाई के तहत रंजीत सिंह नगर और बाबा दीप सिंह नगर में सात अवैध दुकानों को ध्वस्त किया गया। वहीं, भगत सिंह नगर क्षेत्र में एक लेबर क्वार्टर की इमारत भी तोड़ी गई। रंजीत सिंह नगर में निगम ने छह अवैध दुकानों और दो अवैध इमारतों को सील किया है।

join whatsapp channel
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
भगवान कृष्ण के 7 प्रमुख नाम और उनके अर्थ लौकी खाने के लाभ: सही से लॉ ऑफ अट्रैक्शन कैसे करें,जिससे हमें सब हासिल हो रामायण से जुड़े कुछ दिलचस्प सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्न