उत्तर प्रदेशअपराधराष्ट्र

Gonda News: पति पर दर्ज था पत्नी की हत्या का केस,3 साल बाद वह प्रेमी के साथ मिली

Gonda News:  उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक चौंकाने वाली घटना ने सबको हैरत में डाल दिया है। जिस विवाहिता की हत्या का मामला दर्ज कर ससुराल वालों पर संगीन आरोप लगे थे, वो करीब साढ़े तीन साल बाद लखनऊ में एक प्रेमी के साथ जिंदा मिली।

2017 में हुई थी शादी, 2021 में लापता

24 वर्षीय कविता देवी की शादी ददुआ बाजार निवासी विनय कुमार से 2017 में हुई थी। चार साल तक सबकुछ सामान्य था, लेकिन 5 मई 2021 को कविता अचानक गायब हो गई। इस घटना के बाद मायके वालों ने हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर मढ़ दिया। ससुराल वाले आरोपों को नकारते रहे, और मामला कोर्ट तक जा पहुंचा।

पति भी दर्ज करवा चुका था अपहरण का केस

Gonda News: मामला इतना उलझ गया कि छह महीने बाद पति विनय ने भी पत्नी के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई। कोर्ट में चल रहे इस केस में नया मोड़ तब आया जब कविता के भाई ने 2023 में हाईकोर्ट से अपनी बहन को ढूंढने की गुहार लगाई।

लखनऊ से हुई ‘मरी’ पत्नी की बरामदगी

साढ़े तीन साल की खोजबीन के बाद, पुलिस ने लखनऊ में एक गोंडा निवासी के घर से कविता को बरामद किया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि ससुराल में प्रताड़ना से तंग आकर वह घर छोड़कर चली गई थी। पहले वह अयोध्या और फिर लखनऊ पहुंची, लेकिन किसके साथ रही यह उसने साफ-साफ नहीं बताया।

aamaadmi.in

पुलिस भी हैरान, कोर्ट की निगाहें फैसले पर

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के मुताबिक, महिला ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अब अपने मायके या ससुराल नहीं जाना चाहती। उसने अपना नया जीवन चुन लिया है, जहां से पुलिस ने उसे बरामद किया। इस केस ने अब कानूनी पेचिदगियों को और बढ़ा दिया है।

आगे का कदम

मामला कोर्ट में चल रहा है, और अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि न्यायालय इस अजीबोगरीब केस में क्या फैसला सुनाएगा।

join whatsapp channel
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
भगवान कृष्ण के 7 प्रमुख नाम और उनके अर्थ लौकी खाने के लाभ: सही से लॉ ऑफ अट्रैक्शन कैसे करें,जिससे हमें सब हासिल हो रामायण से जुड़े कुछ दिलचस्प सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्न