दिल्लीराष्ट्र

CM आतिशी का दिल्ली में सड़कों की स्थिति पर निरीक्षण दौरा

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री आतिशी और दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने सोमवार को सड़कों का निरीक्षण अभियान शुरू किया। एक सप्ताह तक यह निरीक्षण चलेगा, जिसके बाद मरम्मत कार्य शुरू होगा। दीपावली तक 1400 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत का लक्ष्य तय किया गया है।

आतिशी ने ओखला औद्योगिक क्षेत्र की पीडब्ल्यूडी सड़कों का दौरा किया और कहा कि अरविंद केजरीवाल और उन्होंने दो दिनों तक सड़कों की हालत देखी, जो बेहद खराब है। अरविंद केजरीवाल ने सभी विधायकों और मंत्रियों से सड़कों की मरम्मत जल्दी कराने का आह्वान किया है। आतिशी ने दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की सड़कों की जिम्मेदारी ली है।

आतिशी ने सोशल मीडिया पर बताया कि दिल्ली सरकार का कैबिनेट सुबह 6 बजे से ही सड़कों का निरीक्षण कर रहा है। ओखला, मोदी मिल फ्लाइओवर, चिराग दिल्ली, मथुरा रोड, आश्रम चौक जैसी जगहों पर सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत देने का आश्वासन दिया गया।

पूर्वी दिल्ली की सड़कों का निरीक्षण मंत्री सौरभ भारद्वाज, उत्तर-पूर्वी दिल्ली का गोपाल राय, मध्य और नई दिल्ली का इमरान हुसैन, और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली का कैलाश गहलोत करेंगे। अगले 3-4 महीनों में सभी सड़कों को सुधारने का लक्ष्य रखा गया है। आतिशी ने दावा किया कि दिवाली तक दिल्ली की सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएंगी।

aamaadmi.in

पटपड़गंज के विधायक मनीष सिसोदिया ने भी अपने क्षेत्र की सड़कों का निरीक्षण किया। अरविंद केजरीवाल ने पहले आतिशी के साथ निरीक्षण किया था और मरम्मत के लिए पत्र लिखा था, जिसके बाद सभी मंत्रियों ने स्थानीय विधायकों के साथ मिलकर निरीक्षण करने का फैसला किया।

join whatsapp channel
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
भगवान कृष्ण के 7 प्रमुख नाम और उनके अर्थ लौकी खाने के लाभ: सही से लॉ ऑफ अट्रैक्शन कैसे करें,जिससे हमें सब हासिल हो रामायण से जुड़े कुछ दिलचस्प सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्न