छत्तीसगढ़रायपुर

राष्ट्रीय पोषण माह अभियान : जशपुर जिला राज्य में पहले पायदान पर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पोषण अभियान के तहत प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिसके तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब 95 लाख 36 हजार 267 गतिविधियों का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें सर्वाधिक 6 लाख 70 हज़ार से अधिक गतिविधियों का संचालन जशपुर जिले में किया जा चुका है।

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जशपुर जिला ने पूरे प्रदेश में शानदार सफलता अर्जित की और पहले पायदान पर पहुंच गया है। आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 अंतर्गत पोषण अभियान के तहत जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जनआंदोलन के रूप में ‘‘राष्ट्रीय पोषण माह’’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में 01 से 30 सितम्बर 2024 तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। पोषण माह के प्रभावी सुचारू एवं परिणाममूलक आयोजन एवं गतिविधियों के लिए इसमें जनप्रतिनिधियों, पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि, सहयोगी विभागों, स्वयं सेवी संस्थाओं, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों, महिला स्व-सहायता समूहों, महिला मण्डली, नेहरू युवा केन्द्रों, नेशनल कैडिट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना आदि की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सभी विभागों द्वारा इसे समन्वयपूर्वक संचालित किया जा रहा है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल