राष्ट्र

हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। अब तक पार्टी 90 में से 86 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में अब थोड़े ही दिन बचे हैं। सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर रही हैं और तैयारी कर रही हैं। इसी बीच गुरुवार सुबह कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची जारी की। आइए जानते हैं कि किन नेताओं को कौन सी सीट से टिकट मिला है।

  • अंबाला कैंट से परिमल परी
  • पानीपत ग्रामीण से सचिन कुंडू
  • नरवाना (एससी) से सतबीर डबलैन
  • रानिया से सर्व मित्र कंबोज
  • तिगांव से रोहित नगर
  • Congress candidates List

कांग्रेस ने इससे पहले तीसरी सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। इसमें कैथल से रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला को भी टिकट मिला था।

अब तक कांग्रेस ने 86 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। पहली सूची में 32 और दूसरी में 9 उम्मीदवारों के नाम थे। अब सिर्फ 4 सीटों के उम्मीदवार बाकी हैं। नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर है और चुनाव के लिए वोटिंग 5 अक्टूबर को होगी। नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।

aamaadmi.in
join whatsapp channel
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
भगवान कृष्ण के 7 प्रमुख नाम और उनके अर्थ लौकी खाने के लाभ: सही से लॉ ऑफ अट्रैक्शन कैसे करें,जिससे हमें सब हासिल हो रामायण से जुड़े कुछ दिलचस्प सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्न