चुनाव 2024बड़ी खबरेंराजनीतिराष्ट्र

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, देखें पूरी लिस्ट

चंडीगढ़: कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें उचाना कलां से बृजेंद्र सिंह और गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर शामिल हैं। अब तक कुल 41 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है, जिसमें पहले की लिस्ट में 32 नाम शामिल थे। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर है और चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित होंगे।

कांग्रेस पार्टी ने रविवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में थानेसर से अशोक अरोड़ा, गन्नौर से कुलदीप शर्मा और उचाना कलां से बृजेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है। टोहाना से परमवीर सिंह, टोशाम से अनिरुद्ध चौधरी और मेहम से बलराम दांगी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। नांगल चौधरी से मंजू चौधरी, बादशाहपुर से वर्धन यादव और गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर को टिकट दिया गया है।

हरियाणा कांग्रेस कैंडिडेट लिस्ट

उम्मीदवार विधानसभा सीट
मोहित ग्रोवर गुरुग्राम
बृजेंद्र सिंह उचाना कलां
अशोक अरोड़ा थानेसर
कुलदीप शर्मा गन्नौर
परमवीर सिंह टोहाना
अनिरुद्ध चौधरी तोशाम
बलराम दांगी महम
मंजू चौधरी नांगल चौधरी
वर्धन यादव बादशाहपुर

32 उम्मीदवारों की आई थी पहली लिस्ट
इससे पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को हरियाणा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई से, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान को होडल से और पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से चुनावी मैदान में उतारा गया है। उम्मीदवारों के नामों का ऐलान दिल्ली में हुई कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के बाद किया गया। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया और भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई नेता मौजूद थे।

aamaadmi.in
join whatsapp channel
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
भगवान कृष्ण के 7 प्रमुख नाम और उनके अर्थ लौकी खाने के लाभ: सही से लॉ ऑफ अट्रैक्शन कैसे करें,जिससे हमें सब हासिल हो रामायण से जुड़े कुछ दिलचस्प सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्न