
गुजरात में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। इस बाढ़ में कई लोगों की जान जा चुकी है और NDRF की टीमें लोगों का रेस्क्यू कर रही हैं। बडोदरा में विश्वामित्री नदी का तटबंध टूटने से निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। इस बाढ़ में भारतीय महिला क्रिकेटर राधा यादव अपने परिवार के साथ फंस गई थीं, जिन्हें NDRF ने सुरक्षित निकाला।
भारतीय महिला क्रिकेटर राधा यादव ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी, जिसमें बाढ़ का पानी और NDRF के बचाव कार्य को दिखाया गया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि वे बहुत बुरी स्थिति में फंसी थीं और NDRF को धन्यवाद कहा।
गुजरात में बाढ़ से अब तक दो दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है और 17,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। मौसम विभाग ने सौराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
मदद के लिए आगे आई रविंद्र जडेजा की पत्नी
गुजरात के कई इलाकों में बाढ़ आई हुई है। रिवाबा जामनागर नॉर्थ से विधायक, इस स्थिति में फंसे लोगों की मदद के लिए खुद पानी में उतरीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए, जिसमें वह कमर तक पानी में खड़ी नजर आ रही हैं, जबकि पानी तेज बहाव से बह रहा है। उन्होंने दो घरों के बीच सीढ़ियां लगवाकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और इसके बाद शहर के डीसी से मुलाकात की।
रिवाबा ने ट्वीट किया कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उन्होंने कलेक्टर, कमिश्नर और रक्षा अधिकारियों से बचाव कार्य और खाद्य वितरण के लिए चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाएगा और उन्होंने पुनित सोसायटी में फंसे परिवारों की मदद की स्थिति का भी अवलोकन किया।
પ્રકૃતિને પહોંચી ન વળીએ પણ આપણા લોકોનો બચાવ કરી મદદ તો જરૂર કરી શકીએ 🙏 pic.twitter.com/tkKAVHcVyr
— Rivaba Ravindrasinh Jadeja (@Rivaba4BJP) August 28, 2024