दक्षिण कश्मीर में हो रही भारी बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर दी गई है। बारिश की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए बालटाल और पहलगाम के रास्ते चल रही इस यात्रा को कश्मीर प्रशासन के तरफ से बारिश थम जाने तक के लिए रोक दिया गया है। अधिकारियों के तरफ से जानकारी दी गई की दोनों की मार्गों पर रुक-रुक कर भारी बारिश जारी है।इसी कारण से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया है।
1.50 लाख लोग कर चुके हैं अमरनाथ गुफा के दर्शन
जम्मू कश्मीर के अधिकारियों के अनुसार अभी तक 1.50 लाख से भी अधिक भक्तो ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं। करीब 3,880 मीटर की ऊंचाई पर यह गुफा स्थित है। 29 जून को इस साल यह यात्रा शुरू हुई थी। पहलगाम से इसके लिए सबसे लंबा रास्ता होकर जाता है। गुफा की कुल दूरी इस मार्ग से 48 किलोमीटर पड़ती है।