![किसान की भूमिका में नजर आए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय... 1 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय](https://i0.wp.com/www.aamaadmi.in/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-18-at-5.39.49-PM.jpeg?resize=780%2C470&ssl=1)
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गांव बगिया में खेतों पर बीज का छिड़काव करते हुए खेती-किसानी का शुभारंभ किया है ,अच्छी उपज की कामना करते हुए उन्होंने खेतों की पूजा-अर्चना कर किया बीज छिड़काव…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया की जिम्मेदारी संभालने के साथ साथ अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बेहतर तरीके से संभाल रहे हैं। आज अपने गृह ग्राम बगिया में उन्होंने मानसून की आहट का ध्यान रखते हुए पुश्तैनी खेतों में खेती-किसानी कार्य की शुरुआत की। एक किसान के जैसे ही उन्होंने खुद धान की बोनीे कर इस परंपरा का निर्वहन किया।
परंपरा के अनुसार पांच बार बीजों को अपने हाथों में लेकर मुख्यमंत्री ने खेतों में बिखरा दिया, परिवारजनों ने भी इसके बाद उनका अनुसरण किया। जशपुर, सरगुजा अंचल के किसानों में खेती-किसानी को लेकर ऐसी परंपरा है, जिसमें मुखिया के साथ परिवार के लोग भी धान की बोनी की रस्म निभाते हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस दौरान पारंपरिक परिधान पहने खेतों में नजर आए। पगड़ी व पारंपरिक वस्त्र पहने उन्होंने टोकरी में धान बीज रखे और इनकी पूजा की ।
गौरतलब है कि बेहतर खरीफ फसल के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश में बीते दिनों ही कृषि विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली थी। चूकि वे CM खुद हमेशा से खेती-किसानी से जुड़े रहे हैं, इस