छत्तीसगढ़राष्ट्र

मानसून के बस्तर से आगे बढ़ने के आसार

रायपुर.  दक्षिण-पश्चिम मानसून निर्धारित तिथि 13 जून की बजाय 5 दिन पूर्व सुकमा रास्ते में बस्तर में प्रवेश कर गया था. लेकिन उसके बाद मानसून की गतिविधियां मराठवाड़ा के ऊपर स्थित ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के कारण ठहर गई थी. चक्रीय परिसंचरण के समाप्त हो जाने के कारण पश्चिम में स्थित अरब सागर से अब नमीयुक्त हवा आना शुरू होगी. इसके साथ ही तीन-चार दिनों के अंदर मानसून की गतिविधियां दक्षिण छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ की बढ़ने के आसार हैं.

न्यायधानी और आसपास के इलाके में दिनभर सूरज की तपिश और गर्म हवा से भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है. वहीं रात को उसम भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. इसके कारण न्यायधानी और आसपास के इलाके में गर्मी से जनजीवन पस्त

जनजीवन प्रभावित हो रहा है. बिलासपुर में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री रहा. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोगरगढ़ में 43.6 डिग्री एवं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 22.2 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के मध्य और उत्तर के जिलों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक बढ़ने के आसार है. उसके बाद तापमान में गिरावट शुरू होगी. भारत मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से नागालैंड तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक विंड शेयर जोन 17 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. कल 12 जून को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज- चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है . एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है. अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. मराठवाड़ा के ऊपर स्थित ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के समाप्त हो जाने के कारण पश्चिम में स्थित अरब सागर से आने वाली सामान्य होने की संड्टयावना है, जिसके कारण प्रदेश में मानसून की गतिविधि बढ़ने की संभावना है.

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल