Vastu Tips: दादा-दादी, माता-पिता या कोई भी पूर्वज जो अब इस दुनिया में नही हैं, उन्हे पितर या पूर्वज कहा जाता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पितरों की तस्वीर घर में लगाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना आवश्यक रहता है। अपनी सुविधा से कहीं भी उनकी तस्वीर लगा देने पर जीवन में कई तरह की परेशानी आ सकती है।
पूर्वजों की तस्वीर उचित दिशा में लगाते है तो जीवन में सुख-शांति आती है। घर में पूर्वजों की तस्वीरों को जरूर रखें क्योंकि ऐसा करने से हमेशा उनका आशीर्वाद बना रहता है। आइए जानते है पूर्वजों के तस्वीर लगाने के कुछ वास्तु टिप्स( Vastu Tips) ..
मन्दिर में न लगाए पूर्वजों की फोटो
शास्त्रों की माने तो घर के मंदिर में पूर्वजों या पितरों की तस्वीर को लगाना बेहद अशुभ माना जाता है। क्योंकि इसके चलते देव दोष लग सकता है और देवी देवता आपसे नाराज हो जाते हैं।
हालांकि देवताओं और पूर्वजों को समान रूप से आदरणीय ही माना गया है,किंतु फिर भी दोनों की तस्वीरें एक ही जगह पर रखने से शुभ फल की प्राप्ति संभव नहीं होती।
पूर्वजों की तस्वीर जीवित लोगों के साथ
अपनी या जीवित लोगों की तस्वीरों के अपने पूर्वजों की तस्वीरों को कभी भी साथ में नहीं लगाए। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे उनकी आयु कम हो जाती है। उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ता है।
बैडरूम या फिर रसोई में
याद रखें कि पितरों की तस्वीरों को भूल से भी अपने बेडरूम या रसोई घर में नहीं लगाएं। शास्त्रों के मुताबिक पूर्वजों की फोटो बेडरूम या रसोई घर में लगाने से उनका बड़ा अपमान होता है। जिससे परिवार में मनमुटाव जैसी समस्या पैदा होने के साथ ही साथ सुख-समृद्धि छीन जाती है।
गेस्ट रूम में न लगाए तस्वीर
गेस्ट रूम यानी की जहां पर मेहमानों का आना जाना लगा रहता है, वहां भी पूर्वजों की तस्वीर को लगाना बेहद अशुभ माना गया है। उनकी तस्वीर कभी भी ऐसे जगह पर ना लगाएं जहां पर अतिथियों की नजर उनपर पड़े। क्योंकि इसके चलते घर में भी नकारात्मकता बढ़ती है।