बड़ी खबरेंछत्तीसगढ़

हाईजैक जहाज: समुद्री लुटेरों के चंगुल से 15 भारतीय सहित 21 लोगों को बचाया गया

हाईजैक जहाज: भारतीय नौसेना द्वारा साझा किए वीडियो में एक भारतीय कहता दिख रहा है कि उसे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। वहीं, एक अन्य ने कहा कि 24 घंटे से डर में थे। अब हमें राहत मिली है।

भारतीय नौसेना ने बहादूरी की एक ओर मिशाल पेश की है। उसने अपनी सूझबूझ से शुक्रवार को उत्तरी अरब सागर में हाईजैक हुए मालवाहक जहाज ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ में समुद्री लुटेरों के चंगुल में फंसे सभी 21 लोगों को बचा लिया, जिनमें 15 भारतीय भी शामिल हैं।

इस घटना के बाद हर कोई भारतीय नौसेना की तारीफ कर रहा है। इन सबके बीच एक नौसेना ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें बचाए गए लोगों की खुशी साफ देखी जा सकती है। लोग भारत माता की जय के नारे लगाते और भारतीय नौसेना के जवानों को धन्यवाद देते नजर आए।

इसी बीच, एक शख्स ने कहा कि हम सब भारत की नौसेना पर गर्व महसूस करते हैं। फिर क्या था सब लोग एक सुर में ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने लगे।

aamaadmi.in
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
सूरज की रोशनी या फिर सप्लीमेंट,किसमे ज्यादा विटामिन डी सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे दीपिका – रणवीर लालबाग के राजा का क्या है इतिहास ? जाने भेड़ियों को मारने पर कितनी सजा मिलती है?