छत्तीसगढ़बड़ी खबरें

गरियाबंद: मनरेगा के 1686 कार्यों में 61 हजार 595 श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराया गया

गरियाबंद: जिले में कृषि कार्य से धीरे-धीरे निवृत्त हो रहे श्रमिक को मनरेगा में रोजगार मिल रहा है। मनरेगा योजना से जुडे श्रमिक प्रतिदिन तालाब गहरीकरण, नया तालाब निर्माण, डबरी निर्माण, मिट्टी सडक, नहर सफाई के कार्यों सहित अन्य मजदूरी मुलक कार्यों में मेहनत करते हुए रोजगार प्राप्त करते हुए परिसंपत्तियो का निर्माण कर रहे है।

2 जनवरी को मनरेगा के 1686 कार्यों में 61 हजार 595 श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराया गया। यह आंकडा अब और बढेगा क्योंकि किसान फसल कटाई के कार्य से धीरे-धीरे निवृत्त हो रहे हैं।

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रीता यादव ने बताया कि जिले में कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में मनरेगा का कार्य सुचारु रुप से संचालित किया जा रहा है।

मनरेगा का उद्देश्य हर हाथ को काम मिले और मांग आधारित योजना के माध्यम से लोगो को रोजगार की प्राप्ति हो। इसलिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्यों को शुरू करते हुए जॉबकार्डधारी परिवार को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। ताकि गांव से पलायन की स्थिति निर्मित न हो। कलेक्टर ने जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी को नियमित रुप से मनरेगा के कार्यो की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।

aamaadmi.in

जिले की 336 ग्राम पंचायतों में से 304 ग्राम पंचायतो में 1686 मनरेगा के कार्य चल रहे हैं, जिनमें 61 हजार 595 मजदूरों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। जैसे-जैसे धान को बेचकर किसान फुर्सत हो रहे है, वैसे-वैसे मनरेगा कार्यों में सहभागिता बढ़ती जा रही है।

जिले की जपनद पंचायत छुरा में 66 ग्राम पंचायतों में 351 कार्यों में 15 हजार 545 श्रमिकों को काम दिया जा रहा है। इसी तरह जनपद पंचायत देवभोग में 52 ग्राम पंचायतों में 278 कार्यों में 7 हजार 961 श्रमिको को काम दिया जा रहा है।

जनपद पंचायत फिंगेश्वर में 53 ग्राम पंचायतों में 196 कार्यों में 5 हजार 347 श्रमिक काम करते हुए रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। जनपद पंचायत गरियाबंद में 62 ग्राम पंचायतो मे 403 कार्यों में 16 हजार 348 श्रमिकों को कार्य दिया जा रहा है। जनपद पंचायत मैनपुर में 71 ग्राम पंचायतों में 458 कार्यों में 16 हजार 394 श्रमिकों को काम दिया जा रहा है। जिससे श्रमिकों को पलायन से मुक्ति मिल रहा है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल