छत्तीसगढ़

जगदलपुर में किरण देव तो कोंडागांव में लता उसेंडी ने दर्ज की जीत

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना जारी है. अब तक आए रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 56 में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है, इसी बीच बस्तर संभाग से बड़ी खबर सामने आई है. जहां जगदलपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के किरण देव और कोंडागांव विधानसभा में लता उसेंडी जीत हासिल कर ली है. जगदलपुर विधानसभा से भाजपा के किरण देव ने 30 हजार 121 वोट तो कोंडागांव विधानसभा में लता उसेंडी ने 19 हजार वोटों से जीत हासिल की है. वहीं कोंटा विधानसभा से मंत्री कवासी लखमा ने जीत हासिल की है.
जगदलपुर, कोंडागांव के अलावा अन्य सीटों पर अभी मतगणना जारी है, अब तक आए रुझान के मुताबिक बस्तर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी लखेश्वर बघेल 15वें राउंड में 8739 मतों से आगे चल रहे है. चित्रकोट विधानसभा में 14वें राउंड तक भाजपा के विनायक गोयल 9188 वोट से आगे चल रहे है. नारायणपुर केदार कश्यप 15वें राउंड में 1449 वोट से आगे है. केशकाल विधानसभा से 18वें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी निलकंठ टेकाम 6877 मतों से आगे चल रहे है.
इसके अलावा कांकेर विधानसभा 16वें राउंड तक भाजपा के आशाराम नेताम 1003 वोटों से आगे है. अंतागढ़ विधानसभा में 11वें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी विक्रम उसेंडी 24 हजार 610 मतों से आगे है. भानुप्रतापपुर विधानसभा 16वें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 25778 मतों से आगे है. बीजापुर विधानसभा में 16वें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी 2695 मतों से आगे चल रहे है. वहीं दंतेवाड़ा विधानसभा में 12वें राउंड तक भाजपा के प्रत्याशी चैतराम अटामि 13 हजार 500 मतों से आगे है.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल