छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंराजनीति

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज आज दिखेगा दोनों बीजेपी- कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज आज दिखेगा दोनों बीजेपी- कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चुनावी साल चल रहा है जिसे देखते हुए प्रमुख पार्टियां जोरो से तैयारियों में जुट चुकी है। लगातार केंद्र नेतृत्व के नेताओं का आगमन भी छत्तीसगढ़ में हो रहा है। आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जहां आम सभा करेंगे वहीं कांग्रेस बूत चलों कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के बीच संवाद करेंगी। नड्डा का आज का दौरा चुनावी नजरिये से बेहद खास है। तय कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष बिलासपुर संभाग के पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करेंगे। तो वही दूसरी ओर शहर में कांग्रेस का 3 स्थानों पर ‘बूथ चलो अभियान’ भी होगा।

भाजपा और कांग्रेस इसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देख रही है। लिहाजा कई राजनीतिक पंडितों की नजर भी इन दोनों कार्यक्रमों पर है। कांग्रेस के बूथ चलो अभियान के बिलासपुर के प्रभारी खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं। इधर कांग्रेस की एकजुटता के मद्देनजर भाजपा ने रेलवे के फुटबाल मैदान में शक्ति प्रदर्शन के लिए ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की तैयारी कर ली है।

join whatsapp channel
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
भारत के राष्ट्रीय प्रतीक करवा चौथ की क्या मान्यता है ? भगवान कृष्ण के 7 प्रमुख नाम और उनके अर्थ लौकी खाने के लाभ: