छत्तीसगढ़

बृजमोहन बोले- भाजपा ने राजधानी में ही खोली दी गोधन न्याय योजना की पोल

रायपुर. वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने दावा किया कि भाजपा ने आज सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना
की राजधानी रायपुर में ही पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने आज गोकुल नगर (मठपुरैना) एवं फुंडहर स्थित गौठान का निरीक्षण किया। इस दौरान यहा हो रही गड़बड़ियां,अनियमितता उजागर हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि फुंडहर में तो श्मशान घाट में ही गौठान का संचालन होना पाया गया।

बृजमोहन दोपहर को मठपुरैना गोकुल नगर स्थित गोधन न्याय योजना के गोबर खरीदी केंद्र पहुंचे।
यहा पर एक भी कर्मचारी नही था। यहां पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। वर्मी कंपोस्ट बनाने के कुछ टाके खाली पड़ी थी। कुछ में मिट्टी गोबर और कीचड़ भरा हुआ था। यहां चारों तरफ गंदगी पसरी हुई थी। पूरा स्थल उजाड़ पड़ा था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन समूह बनाए गए थे पर भुगतान नहीं होने के कारण वे छोड़कर चले गए। अभी चौथी समिति का कोई अता पता नही है। जो यहा का कामकाज देखते है वो अपनी डेयरी का गोबर लाते है मिट्टी मिलाते है और वर्मा कंपोस्ट के नाम पर नकली खाद बनाकर सरकार को दे देते है। बृजमोहन ने बताया कि गोकुल नगर में जिस स्थान पर गौठान का बोर्ड लगा है असल में वो निजी परिक्षेत्र हैं। यहां गौठान का संचालन सरकार या कोई स्थानीय समिति नहीं करती।

फुंडहर स्थित गौठान निरीक्षण के दौरान पाया कि कोई स्थानीय ग्राम की समिति इसका संचालन नही करती। दलदल सिवनी के किसी विक्रांत शर्मा नाम के ठेकेदार अब तक यहा का काम देखते थे पर अब अन्य समिति देख रही है। पूछताछ में पता चला कि कुछ गायों को आनन फानन में यहां लाया गया है। कई गाय भी बीमारी की हालत में है। स्वच्छता की कमी के साथ साथ उनके खाने के लिए पर्याप्त चारा भी नहीं है। साथ ही बताया गया कि तीन महीने से यहां पर गोबर को खरीदी नही हुई है। यहां बताया गया कि गांव वालों को गौठान में घुसने नहीं दिया जाता भीतर क्या कुछ हो रहा है उनसे छुपाया जाता है। निरीक्षण के दौरान गौठान के भीतर कुछ कब्र दिखाई पड़ी। पूछताछ पर ग्रामीणों ने बताया कि यह गौठान श्मशान घाट की जमीन पर बनाया गया है जो की सुप्रीम कोर्ट के आदेश कि श्मशान घाट की जमीन पर अन्य उपयोग नहीं हो सकता का उल्लंघन है।

इस संबंध में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरकार राजधानी रायपुर के गौठानों के निरीक्षण में हमने भारी अनियमितता पाई है। साफ तौर पर यह दिखाई पड़ रहा है कि यह पूरी योजना भ्रष्टाचार के मकसद से बनाई गई है। जिसमें केंद्रीय योजनाओं के पैसों का दुरुपयोग किया गया है। इस पूरी योजना में 13 सौ करोड़ रुपए का घोटाला स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रहा है।
बृजमोहन ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से भ्रष्टाचारी सरकार है। अभी तो भाजपा न गौठान का घोटाला उजागर किया है, आने वाले समय में शराब घोटाला, रेत घोटाला,जमीन घोटाला जंगल,नौकरी घोटाला उजागर करेगी
इस दौरान रायपुर ग्रामीण के पूर्व विधायक नंदे साहू वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष तिवारी,जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल,सत्यम दुआ,रमेश ठाकुर, सालिक सिंह ठाकुर नीलेश शुक्ला, जितेंद्र धुरंधर,मनोज मिश्रा, चक्रधारी जगत सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

aamaadmi.in
join whatsapp channel
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
भगवान कृष्ण के 7 प्रमुख नाम और उनके अर्थ लौकी खाने के लाभ: सही से लॉ ऑफ अट्रैक्शन कैसे करें,जिससे हमें सब हासिल हो रामायण से जुड़े कुछ दिलचस्प सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्न