राष्ट्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से कर्नाटक दौरे पर, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगी उद्घाटन

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) आज से तीन दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वह कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगी. किसी भी राज्य में राष्ट्रपति के तौर पर उनकी यह पहली आधिकारिक यात्रा है. वह आज चामुंडी हिल्स, मैसूर में मैसूर दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करेंगी. इसके बाद वह हुबली-धारवाड़ नगर निगम द्वारा हुबली में आयोजित सम्मान समारोह ‘पौरा सनमान’ में भी शामिल होंगी. वे धारवाड़ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़ के नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगी.

क्या करेगा कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को चामुंडी हिल्स, मैसूर में मैसूर दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करेंगी. वहीं मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की एकीकृत क्रायोजेनिक इंजन निर्माण सुविधा का उद्घाटन करेंगी. इस खास अवसर पर, वग वर्चुअल रूप में जोनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (दक्षिण क्षेत्र) की आधारशिला भी रखेंगी. इसी दिन, राष्ट्रपति सेंट जोसेफ विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी और उनके सम्मान में कर्नाटक सरकार द्वारा बेंगलुरु में आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में भी भाग लेंगी.

त्रिपुरा का भी करेंगी दौरा

aamaadmi.in

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्नाटक दौरे के बाद त्रिपुरा का भी दौरा करेंगी. उनका यह दौरा 14 अक्टूबर को होगा. जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू वहां वह 105 साल पुराने ऐतिहासिक पुष्पबंता पैलेस में डिजिटल संग्रहालय का शिलान्यास करेंगी. इसके अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी उन्हें पंजाब दौरे के लिए आमंत्रित किया है.

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सूरज की रोशनी या फिर सप्लीमेंट,किसमे ज्यादा विटामिन डी सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे दीपिका – रणवीर लालबाग के राजा का क्या है इतिहास ? जाने भेड़ियों को मारने पर कितनी सजा मिलती है?