पटना, 22 अगस्तबिहार की राजधानी पटना में सोमवार को नौकरी की मांग कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई. इस दौरान पटना के डाक बंगला चौराहे पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई.
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तीन साल से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा और सरकार नौकरी देने के वादे कर रही है.
बिहार के विभिन्न जिले के शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटीईटी और एसटीईटी पास अभ्यर्थी पटना पहुंचे और नियुक्ति की मांग को लेकर डाक बंगला चौराहे पर हंगामा करना प्रारंभ कर दिए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
इधर, पुलिस प्रशासन ने इन अभ्यर्थियों को हटाने की कोशिश की, लेकिन वे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. इसके बाद पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी.
प्रदर्शकारियों का आरोप है कि सरकार पिछले तीन से चार साल से केवल आश्वासन दे रही है. अब तक कुछ नहीं हुआ.
एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि तेजस्वी यादव कहते थे कि पहली कैबिनेट की बैठक में 10 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी, अब वे उप मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि वे पहले कहते थे कि सरकार बदलिए, अब तो सरकार भी बदल गई. अब हमलोग कब तक इंतजार करें.
delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news |
digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य
ताजा-तरीन खबरें