![पंजाब सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में लिए फैसले, 26454 पदों को भरने की दी मंजूरी 1 aamaadmi.in](https://i0.wp.com/www.aamaadmi.in/wp-content/uploads/2022/05/2_1651457448.webp?resize=360%2C270&ssl=1)
पंजाब में मान सरकार की आज कैबिनेट मीटिंग हुई। इस बार सरकार वित्तीय हालात को देखते हुए बड़े फैसले लिए गए। जिसमें पहला फैसला पंजाब सरकार के अलग अलग विभागों में 26454 पदों को भरने की मंजूरी दी गई। इसके अलावा एक विधायक, एक पेंशन की नोटिफिकेशन मंजूर की गई। घर घर राशन पहुंचाने की योजना को मंजूरी दी गई। साथ ही अक्तूबर से आटा पहुंचाने की योजना को भी लागू किया जाएगा। मुक्तसर जिले में नरमे के खराबे के लिए 41.89 करोड़ रुपये मुआवजे को मंजूर किया गया। छोटे ट्रांसपोर्टरों के लिए फीस जमा करवाने के लिए तीन महीने का समय दिया गया। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह ने कहा कि कई विभागों में 26454 पोस्टों को भरने की मंजूरी दे दी गई है। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। कृषि विभाग में 67, पशु पालन विभाग में 218, आबकारी विभाग में 338,
सहकारिता विभाग में 777, गृह विभाग में 10475 पोस्टों को भरा जाएगा। स्कूली शिक्षा में 6452 पोस्टों को सहित कुल 26454 पोस्टों को भरा जाएगा। हरपाल चीमा ने कहा कि एक विधायक जितनी बार भी जितेगा, उसे एक ही पेंशन दी जाएगी। डोर टू डोर राशन की स्कीम अक्टूबर से शुरू होगी। राशन की डिलीवरी लोगों को घरों में मिलेगी। प्राइवेट बसें, छोटे कर्मिशयल वाहनों को तीन महीनों में किश्तों के माध्यम से टैक्स भरने की छूट दी गई है। हरपाल सिंह ने कहा कि मुक्तसर जिले के किसानों को फसल खराब होने पर मुआवजा दिया जाएगा। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि 241 पूर्व विधायकों को 18 करोड़ सालाना पेंशन जा रही थी। आने वाले समय में पंजाब में बिजली की कोई दिक्कत नहीं रहेगी।