
फेमस रैपर यो यो हनी सिंह ने अपने नए भोजपुरी गाने “दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे” से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यह गाना सिर्फ बिहार-झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश में वायरल हो रहा है। लोग इसपर रील्स बना रहे हैं और हनी सिंह का भोजपुरिया अंदाज खूब पसंद कर रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस गाने की सिंगर को लेकर हो रही है।
रागिनी विश्वकर्मा ने दी दमदार आवाज
इस गाने में भोजपुरी पार्ट को रागिनी विश्वकर्मा ने गाया है। उनकी बोल्ड और पावरफुल आवाज ने गाने को और भी धमाकेदार बना दिया है। ईशा गुप्ता के ग्लैमरस मूव्स और शानदार लोकेशंस के साथ यह गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि रागिनी बिहार और यूपी में अभी ज्यादा फेमस नहीं हैं, लेकिन हनी सिंह के साथ गाने से उन्होंने नेशनल लेवल पर अपनी पहचान बना ली है।
कैसे मिली रागिनी को यह बड़ी ब्रेक?
कुछ समय पहले रागिनी विश्वकर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह ढोलक बजाते हुए “पंखा कूलर से न गर्मी बुझाला” गाना गा रही थीं। माना जा रहा है कि हनी सिंह ने यह वीडियो देखने के बाद ही उन्हें अपने गाने में मौका दिया।
फैंस का जबरदस्त रिएक्शन
गाने का ज्यादातर हिस्सा दुबई में शूट हुआ है, जहां लक्जरी कारें, दौड़ते घोड़े और खूबसूरत लोकेशंस इसे शानदार बना रहे हैं। गाने की धांसू बीट्स और ईशा गुप्ता के किलर मूव्स फैंस को दीवाना बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
एक यूजर ने लिखा: “अब हनी सिंह सिर्फ रैप ही नहीं, भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री पर भी राज करेंगे!”
दूसरे यूजर ने लिखा: “क्या गाना है! डांस करने पर मजबूर कर दिया!”