छत्तीसगढ़रायपुर

फर्जी सिम कार्ड बेचने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 एजेंट गिरफ्तार

रायपुर। साइबर अपराधों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी है। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत म्यूल बैंक अकाउंट के लिए फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले 13 पीओएस एजेंट गिरफ्तार किए गए हैं। अब तक कुल 98 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जांच में सामने आया कि इन एजेंटों द्वारा जारी सिम कार्ड संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका, नेपाल और म्यांमार में इस्तेमाल किए गए थे। अपराध में संलिप्त 7063 सिम कार्ड और 590 मोबाइल की पहचान कर उन्हें निष्क्रिय करने की प्रक्रिया जारी है।

जांच और कार्रवाई
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन में साइबर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना सिविल लाइन रायपुर में अपराध क्रमांक 44/25 के तहत धारा-317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बीएनएस के तहत जांच की जा रही है।

पहला चरण: 68 म्यूल बैंक अकाउंट धारक/संवर्धक गिरफ्तार।
दूसरा चरण: 4 बैंक अधिकारी गिरफ्तार।
तीसरा चरण: 13 बैंक खाता संचालकों की गिरफ्तारी, जो न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध हैं।
चौथा चरण: अपराध में संलिप्त सिम कार्ड और मोबाइल नंबरों की पहचान के बाद 13 पीओएस एजेंटों की गिरफ्तारी।

aamaadmi.in

गिरफ्तार आरोपी और अपराध का तरीका
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नया सिम लेने या पोर्ट कराने वाले ग्राहकों की ई-केवाईसी प्रक्रिया में डबल थंब स्कैन या आई ब्लिंक कर अतिरिक्त सिम चालू करते थे। जिनके पास आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी होती थी, उनका विवरण वे खुद वेरिफाई कर डी-केवाईसी से फर्जी सिम एक्टिवेट करते थे। ये सिम म्यूल अकाउंट के ब्रोकरों को बेचे जाते थे, जिन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
(1) कुलवंत सिंह छाबड़ा पिता हरदीप सिंह छाबड़ा उम्र 21वर्ष, पता अम्बेडकर वार्ड नंबर 02 अम्बागढ़ चौकी, राजनांदगांव
(2) खेमन साहू पिता कोमल दास साहू उम्र 23 वर्ष, पता वार्ड नंबर 04, खराटोला, जिला राजनांदगांव

(3) अजय मोटघरे पिता शंकर मोटघरे उम्र 45 वर्ष, पता वार्ड क्रमांक 08 कालकापारा, डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव
(4) ओम आर्य पिता देव कुमार आर्य उम्र 21 वर्ष, पता सिंधी कॉलोनी, पुराना बस स्टैण्ड मेन रोड के पास मुंगेली

(5) चंद्रशेखर साहू पिता खिलावन साहू उम्र 20 वर्ष, पता दीनदयाल नगर, वार्ड नंबर 02 गोबरा नवापारा, रायपुर

(6) पुरूषोत्तम देवागंन पिता राधेश्याम देवागंन उम्र 21 वर्ष, पता जयन्ती नगर, नियर कर्मा भवन, थाना-मोहन नगर, जिला-दुर्ग

(7) रवि कुमार साहू पिता स्वर्गीय शरद कुमार साहू उम्र 26 वर्ष, पता 247 वार्ड नंबर 12, राम नगर, वीटीसी सुपैला, भिलाई,पोस्ट सुपेला, जिला-दुर्ग
(8) रोशन लाल देवागंन पिता राजेन्द्र देवागंन उम्र 28 वर्ष, पता हाउस नंबर 900, कचहरी वार्ड नंबर 39, आनंदनगर, दुर्ग जिला-दुर्ग
(9) के.शुभम सोनी पिता के. राजू सोनी पता वार्ड नंबर 06, ठेठवार पारा, दुर्ग, पिन कोड 491001

(10) के.वंशी सोनी पिता के. राजू सोनी पता वार्ड नंबर 06, ठेठवार पारा, दुर्ग
(11) त्रिभुवन सिंह पिता डी के सिंह उम्र 28 वर्ष, पता ब्लॉक एल सी 10 क्वार्टर जी रोड 18 कैंप 1 सुपेला भिलाई
(12) अमर राज केशरी पिता स्व दरोगा प्रसाद केसरी उम्र 34, वर्ष पता 20/21 वार्ड नंबर 51 सेक्टर 11 भिलाई
(13) विक्की देवांगन पिता ईश्वर राम देवांगन उम्र 26 वर्ष, पता 229/1 वार्ड नंबर 27 पाटनकर कालोनी, पोल सायपारा दुर्ग।

आगे की कार्रवाई:
पुलिस अब अन्य संदिग्ध व्यक्तियों और साइबर अपराध के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। यह ऑपरेशन साइबर अपराध पर कड़ी नजर रखते हुए आगे भी जारी रहेगा।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल सेहत के लिए अमृत है करेला – 6 फायदे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025: विजेता को ₹20 करोड़ रजत पाटीदार बने आरसीबी के नए कप्तान