
IIT और NIT में प्रवेश के लिए आयोजित ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) का रिजल्ट घोषित हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर परिणाम जारी किए हैं।
छत्तीसगढ़ के शौर्य अग्रवाल ने किया टॉप
खरसिया के शौर्य अग्रवाल ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ राज्य में टॉप किया है।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और रायगढ़ से विधायक ओपी चौधरी ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है।
100 पर्सेंटाइल पाने वाले 14 छात्र
इस साल 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं, जिनमें शामिल हैं:
- आयुष सिंघल (राजस्थान)
- कुशाग्र गुप्ता (कर्नाटक)
- दक्ष (दिल्ली-एनसीटी)
- हर्ष झा (दिल्ली-एनसीटी)
- रजित गुप्ता (राजस्थान)
- श्रेयस लोहिया (उत्तर प्रदेश)
- सक्षम जिंदल (राजस्थान)
- सौरव (उत्तर प्रदेश)
- विशाद जैन (महाराष्ट्र)
- अर्णव सिंह (राजस्थान)
- शिवेन विकास तोषनीवाल (गुजरात)
- साई मनोग्ना गुथिगु कोंडा (आंध्र प्रदेश)
- एस.एम. प्रकाश बेहरा (राजस्थान)
- बानी ब्रता माजी (तेलंगाना)
छत्तीसगढ़, रायगढ़ जिले के खरसिया निवासी शौर्य ने IIT मेंस की परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनकी मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति ने इस सफलता को संभव बनाया। शौर्य की उपलब्धि पर पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व है।
इस परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को शुभकामनायें। pic.twitter.com/f6OOImaImX
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) February 12, 2025
JEE Main 2025 परीक्षा का विवरण
तारीखें: 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी
शिफ्ट 1: सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक
शिफ्ट 2: दोपहर 3:00 से 6:00 बजे तक
कुल पंजीकृत छात्र: 13,11,544
परीक्षा देने वाले छात्र: 12,58,136
महिला परीक्षार्थी: 4,24,810
पुरुष परीक्षार्थी: 8,33,325
थर्ड जेंडर परीक्षार्थी: 1