छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया जन घोषणा पत्र

रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है, और सभी पार्टी के उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में, कांग्रेस पार्टी ने आज अपने जन घोषणा पत्र को पेश किया।

कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ती दुबे ने इस घोषणा पत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं, जिसमें खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा पर जोर दिया गया है। इस मौके पर दीपक बैज, दीप्ती प्रमोद दुबे, पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत कई प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।

बीजेपी का ‘अटल विश्वास पत्र’ जारी

इससे पहले, बीजेपी ने भी अपना घोषणा पत्र ‘अटल विश्वास पत्र’ के नाम से जारी किया, जिसमें 20 बड़े वादे किए गए हैं। बीजेपी का दावा है कि ये वादे रायपुर वासियों के लिए नई सुविधाओं और राहत लेकर आएंगे।

कांग्रेस ने की ये घोषणा

1. तालाबों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण की विशेष पहल की जाएगी।

aamaadmi.in

2. घाटों और तालाबों में महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे।

3. शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था की जाएगी।

4. महिला सुरक्षा के लिए पुलिस कंट्रोल रूम से सामंजस्य कर चौक-चौराहों और स्कूल-कॉलेजों के पास सीसी कैमरा लगाने की व्यवस्था की जाएगी।

5. सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के लिए पार्किंग और चार्जिंग की व्यवस्था की जाएगी।

6. श्रद्धांजलि राशि योजना में बीपीएल कार्डधारियों को 2000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये किया जाएगा।

7. निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

8. सम्पत्तिकर, समेकितकर और जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान करने की सुविधा दी जाएगी।

9. आगामी 6 माह में जहां-जहां ऑनलाइन भवन अनुज्ञा की सुविधा नहीं है, वहां यह सुविधा शुरू की जाएगी।

10. मकान आबंटन प्रक्रिया को और सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा।

11. प्रत्येक वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मियों की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी।

12. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए हर निकाय में सर्व-सुविधायुक्त निःशुल्क लाइब्रेरी खोली जाएगी।

13. नगर निगम द्वारा आमजनों को दशगात्र, बेटी विवाह जैसे कार्यक्रमों में पानी टैंकर मुफ्त में दिए जाएंगे।

14. यूजर चार्ज का युक्ती-युक्तकरण किया जाएगा।

15. शहर को धूल मुक्त बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

16. पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और स्थान को सर्व सुविधायुक्त बनाया जाएगा।

17. चलित ठेले व्यवसायियों को संरक्षण दिया जाएगा और प्रमुख स्थानों पर वेंडिंग जोन चिन्हांकित किए जाएंगे।

18. विकास कार्यों में पारदर्शिता के लिए नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों को चेक हस्ताक्षर का अधिकार वापस दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।

19. कन्या विवाह के लिए सभी निकाय क्षेत्रों में सामुदायिक भवन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

20. सामुदायिक भवन की ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लागू किया जाएगा।

21. शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि धारण करने का अधिकार दिया जाएगा।

22. सभी को पात्रतानुसार वृद्धा, दिव्यांग और निराश्रित लोगों को पेंशन सुविधा प्राप्त कराई जाएगी।

23. सरकारी स्कूलों और आत्मानंद स्कूलों में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा।

24. सभी वार्डों में सर्व-सुविधायुक्त आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जाएगा।

25. स्कूली और महाविद्यालयी छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन दिए जाएंगे।

26. जन्म, मृत्यु और मैरिज सर्टिफिकेट की घर पहुंच सुविधा दी जाएगी।

27. युवाओं को रोजगार देने के लिए सभी निकाय क्षेत्रों में यूथ हब बनाए जाएंगे।

28. महिला स्वसहायता समूहों को रोजगार देने के लिए विशेष पहल की जाएगी।

29. सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा प्रदान की जाएगी।

30. कांग्रेस शासित सभी निकायों में जनता को कार्यों की पूर्ण होने की समय सीमा के साथ सिटीजन चार्टर बनाया जाएगा।

31. संपत्तिकर की राशि नियमित समय पर भुगतान करने पर विशेष छूट दी जाएगी।

32. सभी नगर निगमों में पत्रकारों के लिए हाईटेक रेस्ट रूम बनाया जाएगा।

33. प्रत्येक वार्ड में सब्जी बाजार बनाए जाएंगे।

34. नगरों को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाई जाएगी।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल